Description
Kumari Asava Benefits :-
कुमारी आसव एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक आसव है, जो मुख्य रूप से पेट और लिवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह पाचन शक्ति बढ़ाकर कब्ज, गैस, भूख की कमी, और लिवर संबंधी समस्याओं (जैसे फैटी लिवर) को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह कमजोरी को दूर करने में भी अत्यंत उपयोगी है।
कुमारी आसव में अनेक तरह की उत्तम जड़ी बूटी है जैसे :-
घृतकुमारी, तेज पत्ता, दालचीनी, इलाइची, हरीतकी गुड़ आदि.
घृतकुमारी :- पोषक तत्वों और सक्रिय यौगिकों का एक पावरहाउस है, जिसमें विटामिन (A, C, E, B12 और फोलिक एसिड), खनिज (कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर), और 20 अमीनो एसिड शामिल होते हैं। इस लिए इसका सेवन करने से पाचन में सुधार होता है, कब्ज दूर होती है और पेट की एसिडिटी में राहत मिलती है। और यह त्वचा को पोषण देता है, झुर्रियों को रोकता है और चेहरे को बेदाग चमकदार बनाने में मदद करता है।
तेज पत्ता :- यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का खजाना है। इस लिए यह पेट फूलना, गैस, कब्ज और पाचन संबंधी संक्रमणों को दूर करने में मदद करता है।
दालचीनी :- एक शक्तिशाली औषधीय जड़ी-बूटी है, जो एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी (anti-inflammatory) गुणों से भरपूर होती है। इसलिए यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और इंसुलिन संवेदनशीलता को सुधारने में मदद करती है।
इलाइची :- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंह की बदबू को दूर कर ताजगी प्रदान करते हैं। और तनाव कम कर नींद बेहतर देने में मदद करते है
हरीतकी गुड़ :- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को मौसमी बीमारियों और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। और लिवर के कार्यों में सुधार करते है शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
Additional information
| Weight | 0.500 kg |
|---|


