वस्त्रधौति

वस्त्रधौति विधि, लाभ वस्त्र’ का अर्थ है कपड़ा। पेट एवं भोजन नली को कपड़े से साफ करने की क्रिया वस्त्रधौति है। वस्त्रधौति एक अत्यंत लाभकारी शोधन योग क्रिया है जो पुरे शरीर को साफ करते हुए शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर से हानिकारक पदार्थ को वस्त्र के मदद से निकाला जाता है।

वस्त्रधौति के लाभ। खांसी: खांसी के लिए यह निहायत ही लाभदायक योगाभ्यास है। ब्रॉन्काइटिस: ब्रॉन्काइटिस के मरीज़ों को इसका अभ्यास करनी चाहिए। अपच: अपच से सम्बंधित रोगियों के लिए यह बहुत फायेदमंद योगाभ्यास है। कफ: कफ को कम करने के लिए यह बहुत लाभदायक है। दमा: दमा के उपचार के लिए बहुत ही मुफीद योगाभ्यास है। पाचन रस: पाचन रस के स्राव एवं पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है। शक्तिशाली शरीर: शरीर व्याघ्र के शरीर के समान शक्तिशाली हो जाता है। वजन कम करने में: यह शरीर से अतिरिक्त वसा को दूर करती है। कमर पतली करने में : कमर पतली और छाती चौड़ी करने के लिए यह उम्दा योगाभ्यास है। अवशिष्ट पदार्थ को निकालने में: अवशिष्ट पदार्थ निकलने के कारण अपच की स्थिति का उपचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.